महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से बलात्कार की धमकी देने वाले इस व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, जानें रहने वाला कहाकि की है वो
पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से बलात्कार की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति गुजरात के कच्छ जिले का रहने वाला है। इस व्यक्ति के खिलाफ झारखंड के रांची के रातू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को अबू धाबी के मैदान में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मैच में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया। इसके बाद, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
प्रशंसकों में गुस्सा था, नैतिकता पर सवाल उठ रहे थे
धोनी की बेटी जीवा के लिए बलात्कार की धमकियों की जानकारी मिलने के बाद लोगों में काफी गुस्सा था। एक ओर, जब हाथरस में कथित बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, तो पांच साल की लड़की के लिए ऐसी टिप्पणियां मानसिकता और नैतिकता पर सवाल उठाने वाली हैं।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यही कारण है कि यह देश महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित है। पांच साल की बच्ची के लिए ऐसी बातें लिखने के लिए इन बेवकूफों में इतनी हिम्मत होती है। महेंद्र सिंह धोनी के कुछ प्रशंसक यहां तक कह गए कि यह देश धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के लायक नहीं है।।
ये भी पढ़े :-दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज इस बजह से एक हफ्ते के लिए टीम से हुए बाहर