गोवा जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी,पार्टी ने 49 में से जीते इतने सीटें और कांग्रेस को झटका
पणजी : गोवा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला परिषद और पंचायत चुनावों में भारी दमदार प्रदर्सन किया है। पार्टी ने 49 में से 32 सीटें जीती हैं। विपक्षी दलों ने ( कांग्रेस) केबल 4 सीटें जितने को सख्यम हुए हे । सात सीटें निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गईं, जबकि एनसीपी ने एक सीट जीती। इससे पहले, हैदराबाद नगरपालिका चुनावों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
चुनाव में भाजपा का एक उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी भी पहली बार राज्य में अपना खाता खोलने में सफल रही है। पार्टी ने एक बयान में कहा, "यह प्रमोद सावंत की जीत का संकेत है।" मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को करोना लॉकडाउन और महामारी पर नकेल कसने के लिए विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था।
मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, "मैं इस उपलब्धि के लिए गोवा के लोगों का आभारी हूं।" "लोग भाजपा और गोवा सरकार पर भरोसा कर रहे हैं।
गोवा में 2022 में चुनाव होने हैं। इस लिहाज से यह सफलता भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गोवा परिणाम से खुश हैं। उप चुनाव में 200 उम्मीदवार दौड़ में थे । 12 दिसंबर को वोट हुआ था । हालांकि, महामारी के डर से कम वोट मिले थे।