rjpatrika.com

प्रियंका चोपड़ा ने हाथरस में हुई दरिंदगी को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए लड़को के माता-पिता से किया ये सवाल

 
प्रियंका चोपड़ा ने हाथरस में हुई दरिंदगी को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए लड़को के माता-पिता से किया ये सवाल

नई दिल्ली : हाथरस गैंग रेप मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है। कई लोगों ने परिवार की अनुमति के बिना पीड़ित के अंतिम संस्कार की कड़ी निंदा की है। सेलिब्रिटीज भी विरोध कर रहे हैं।

कंगना रनौत, उर्मिला मातोंडकर, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी ने मामले में न्याय की मांग की है। इसे वैश्विक आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी जोड़ गए हे । उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी राय साझा की।

जैसे कि आआप जानते हो प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ये पोस्ट लिखा हे जिसमें एक्ट्रेस ने बर्बरता की निंदा करते हुए पूछा कि ऐसी घटना बार बार क्यों हो रही है। हमेशा महिलाएं और युवतियां ही क्यों रेप का शिकार होती हैं। उन्होंने ये भी कहा हे की ये नफरत क्यों हैं? क्या माता-पिता अपने लड़कों को ऐसे बढ़ा रहें हैं? साथ ही ये कहा हे की क्या कानून को चीख सुनाई नहीं देती? और कितनी निर्भया? और कितने साल?

प्रियंका चोपड़ा ने हाथरस में हुई दरिंदगी को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए लड़को के माता-पिता से किया ये सवाल

हाथरस जिले में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी। उन्हें अपनी जीभ काटकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अपने जीवन के लिए जूझने के बाद मंगलवार को उनका निधन हो गया। ।

ये भी पढ़े :-क्यों हाथरस जा रहा है पवन जल्लाद ! जो निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाया था, जानिए उनका क्या कहना है