rjpatrika.com

हाथरस में एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर, पहले बेटी से छेड़छाड़ फिर पिता की गोली मारकर हत्या

 
हाथरस में एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर, पहले बेटी से छेड़छाड़ फिर पिता की गोली मारकर हत्या

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई है। जिले के नौजरपुर गांव में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हाथरस में एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर, पहले बेटी से छेड़छाड़ फिर पिता की गोली मारकर हत्या

मृतक की बेटी ने मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रियंका ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें में गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा और ललित शर्मा के नाम शामिल हैं। पुलिस जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।

हाथरस में एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर, पहले बेटी से छेड़छाड़ फिर पिता की गोली मारकर हत्या

आरोपी का नाम गौरव शर्मा है जिसे 2018 में छेड़खानी के आरोप में जेल हुई थी और वह जमानत पर बाहर घूम रहा था। आरोपी और छेड़खानी की पीड़िता के किसान पिता के बीच सोमवार को बहस हुई जिसके बाद आरोपी ने शख्स को गोली मार दी।

हाथरस में एक बार फिर शर्मसार करने वाली खबर, पहले बेटी से छेड़छाड़ फिर पिता की गोली मारकर हत्या

अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी 15 दिन जेल में रहा था, तब से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। गौरव मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।