इस मामूली कारण से विधवा महिला को पेड़ से बांधकर पीटा मकान मालिक और घर का सामन भी फेंका बाहर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, महिला के घर को खाली करने के लिए, उसे एक पेड़ से बांध दिया गया और पीटा गया और उसके घर को बाहर सड़क पर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनी महिला को बचाया। इसके साथ ही मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरोप है कि महिला ने मकान का किराया नहीं दिया। इस कारण से, उसे पीटा गया और उसके घर से बाहर निकाल दिया गया।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जिला मुख्यालय के जेल तालाब इलाके में एक महिला को बेरहमी से पेड़ से बांध दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आरोप है कि इलाके के भागीरथ प्रजापति ने किराए पर एक महिला को अपना घर दिया। महिला ने कुछ महीनों के बाद घर का किराया देना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर भागीरथ प्रजापति के परिवार ने महिला को घर के बाहर एक पेड़ से बांध दिया और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके घर के सभी सामान को घर के बाहर फेंक दिया। इस दौरान महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक महिला को मुक्त कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी संतोष कुमार ने कहा कि घटना में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े :-अगर आप भी सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, जानें क्या है वो…